सामान्य ज्ञान राजस्थान , न्यूज , समाचार पत्र ,

Friday, 8 September 2017

प्रश्नोतरी 8/9/

[08/09, 9:57 p.m.] Pkraj: 📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*

🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
🌞 *प्रश्नोतरी-447*🌞
    *टाॅपिक- EXCRETION (उत्सर्जन)*
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
 


*प्रश्न=1- प्रोटीन के उपापचय से कौन से पदार्थ उत्सर्जित होते हैं?*
अ) अमोनिया
ब) यूरिया
स) यूरिक अम्ल
द) उपरोक्त सभी

द) उपरोक्त सभी✔
 शरीर में कार्बोहाइड्रेट तथा वसा के उपापचय से कार्बन डाई ऑक्साइड तथा जल का निर्माण होता है
एवं प्रोटीन के उपापचय से नाइट्रोजन जैसे उत्सर्जी पदार्थों का निर्माण होता है जैसे अमोनिया, यूरिया तथा यूरिक अम्ल

*प्रश्न=2- कार्बन डाइऑक्साइड जैसे उत्सर्जी पदार्थों को शरीर के कौन से अंग से बाहर निकाला जाता है?*
अ) वृक्क
ब) मुत्राशय
स) ग्रंथि
द) फेफड़े

द) फेफड़े✔
 कार्बन डाइऑक्साइड जैसे उत्सर्जी पदार्थों को फेफड़ों के द्वारा बाहर निकाला जाता है

 सोडियम क्लोराइड जैसे उत्सर्जी पदार्थ और त्वचा के द्वारा शरीर के बाहर निकाले जाते हैं

यूरिया जैसे उत्सर्जी पदार्थ वृक्क के द्वारा शरीर से बाहर निकाले जाते हैं

*प्रश्न=3- उत्सर्जन के कितने प्रकार होते हैं?*
अ) 2
ब) 3
स) 4
द) 5

ब) 3✔
  उत्सर्जन तीन प्रकार का होता है *1.अमोनोटेलिक उत्सर्जन* - इस प्रकार के उत्सर्जन में उत्सर्जी पदार्थ के रूप में अमोनिया को शरीर से बाहर निकाला जाता है इस प्रकार का उत्सर्जन जिन जंतु में पाया जाता है और उन्हें अमोनोटेलिक जंतु कहा जाता है

*2. युरियोलेटिक उत्सर्जन -* इस प्रकार के उत्सर्जन में उत्सर्जी पदार्थ के रूप में यूरिया को शरीर से बाहर निकाला जाता है तथा यह उत्सर्जन कुछ उभयचर वर्ग तथा स्तनधारी वर्ग के जंतुओं में पाया जाता है

*3- युरिकोलेटिक उत्सर्जन-* इस प्रकार के उत्सर्जन में उत्सर्जी पदार्थ के रूप में यूरिक अम्ल का निर्माण होता है तथा इस प्रकार का उत्सर्जन पक्षी वर्ग तथा सरीसृप वर्ग के जंतुओं में पाया जाता है

*प्रश्न=4- सर्वाधिक विषैला उत्सर्जी पदार्थ कौन सा होता है?*
अ) पोटेशियम
ब) सोडियम क्लोराइड
स) अमोनिया
द) यूरिया

स) अमोनिया✔
  अमोनिया को सर्वाधिक विषैला उत्सर्जी पदार्थ माना जाता है क्योंकि इनके उत्सर्जन में सर्वाधिक जल की आवश्यकता होती है तथा इस प्रकार का उत्सर्जन जलीय जंतुओं में पाया जाता है

*प्रश्न=5- उत्सर्जी पदार्थ के रूप में यूरिया को शरीर से बाहर उत्सर्जन किन में होता है?*
अ) जलीय जंतुओं में
ब) उभयचर वर्ग
स) सरीसृप वर्ग
द) पक्षी वर्ग

ब) उभयचर वर्ग✔
 कुछ उभयचर वर्ग तथा स्तनधारी वर्ग के जंतुओं में इस प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है जैसे मेंढक , मनुष्य , हिरण ,खरगोश आदि

*प्रश्न=6-  किसके उत्सर्जन के लिए सबसे कम जल की आवश्यकता होती है?*
अ) अमोनिया
ब) यूरिया
स) यूरिक अम्ल
द) सोडियम क्लोराइड

स) यूरिक अम्ल✔
 यूरिक अम्ल को उत्सर्जित करने के लिए सबसे कम जल की आवश्यकता होती है क्योंकि यह सबसे कम विषैला उत्सर्जी पदार्थ होता है इस प्रकार का उत्सर्जन पक्षी वर्ग तथा सरीसृप वर्ग के जंतुओं में पाया जाता है जैसे कबूतर , मोर ,सर्प ,मगरमच्छ, कछुआ आदि

*प्रश्न=7- ऐसा कौन सा प्राणी है जिसमें सभी प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है?*
अ) कछुआ
ब) मेंढक
स) मनुष्य
द) मोर

ब) मेंढक✔
 मेंढक एक ऐसा प्राणी है जिसमें तीनों प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है
मेंढक के लार्वा को टैढपोल कहा जाता है जिसमें अमोनोटेलिक प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है

वयस्क मेंढक में यूरियोलेटिक  प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है

जब मेंढक सुसुप्ता अवस्था में होता है तो इसमें युरोकोलेटिक प्रकार का उत्सर्जन पाया जाता है

*प्रश्न=8- मेंढक में सुसुप्ता  अवस्था के कितने प्रकार होते हैं?*
अ) 2
ब) 3
स) 4
द) 8

अ) 2✔
मेंढक में सुषुप्तावस्था के दो प्रकार होते हैं इसमें ग्रीष्म सुषुप्तावस्था तथा शीत सुसुप्ता अवस्था को हाइबरनेशन कहा जाता है

*प्रश्न=9- मनुष्य के शरीर में यूरिया को छानकर शरीर से बाहर कौन करता है?*
अ) यकृत
ब) वृक्क
स) त्वचा
द) फेफड़े

ब) वृक्क✔
मनुष्य  के शरीर में यूरिया का निर्माण यकृत में होता है जब कि वृक्क के द्वारा यूरिया को छानकर के शरीर से बाहर निकाला जाता है

*प्रश्न=10- शरीर के हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने वाले तंत्र को उत्सर्जि तंत्र कहते हैं निम्न में से कौनसा उत्सर्जी तंत्र का भाग है?*
अ) त्वचा
ब) आंसू ग्रंथि
स) वृक्क
द) उपरोक्त सभी

द) उपरोक्त सभी✔

*प्रश्न=11- मनुष्य शरीर का सर्वप्रमुख  उत्सर्जी अंग कौन सा है?*
अ) यकृत
ब) वृक्क
स)  फेफड़े
द) त्वचा

ब) वृक्क✔
वृक्क की इकाई नेफ्रॉन है नेफ्रॉन में मूत्र का निर्माण होता है मूत्र का संग्रहण मूत्राशय में होता है मूत्र में 95% जल तथा शेष यूरिया, यूरिक अम्ल, क्रिएटिनिन, हिप्यूरिक अम्ल, साधारण लवण इत्यादि होते हैं मूत्र में जल के बाद सर्वाधिक मात्रा में यूरिक की होती है

*प्रश्न=12- मूत्र का पीला रंग किसके कारण होता है?*
अ)क्रिएटिनिन
ब)हिप्यूरिक अम्ल
स)यूरिक अम्ल
द)यूरिया

अ)क्रिएटिनिन✔

*प्रश्न=13- सामान्य मनुष्य में 24 घंटे के अंदर लगभग कितने लीटर मूत्र का निर्माण होता है?*
अ) 20
ब) 100
स) 50
द) 130

ब) 100✔
 मूत्र का निर्माण सामान्य मनुष्य में 24 घंटे में जो लगभग 100 लीटर होता लेकिन अंतिम रूप में से 1.5 लीटर ही मूत्र का उत्सर्जन होता है शेष जल का पुनः अवशोषण हो जाता है

*प्रश्न=14- शरीर के किस अंग के कार्य न करने पर डायलिसिस का उपयोग किया जाता है?*
अ) यकृत
ब) वृक्क
स) फेफड़े
द) ह्र्दय

ब) वृक्क✔
मूत्र का निस्पंदन बाउमैन संपुट में होता है

*प्रश्न=15- मनुष्य के वृक्क का भार लगभग कितने ग्राम होता है?*
अ) 200-250
ब) 250-300
स) 300-350
द) 350-500

स) 300-350✔
वृक्क  के द्वारा छाने गई मूत्र में सबसे अधिक मात्रा में जल पाया जाता है जबकि कार्बनिक पदार्थ के रूप में सर्वाधिक यूरिया पाई जाती है मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम पदार्थ की उपस्थिति के कारण होता है

*प्रश्न=16- मुत्र का PH मान कितना होता है?*
अ) 6
ब) 7.3
स) 8
द) 4.8

अ) 6✔
मूत्र अम्लीय प्रकृति का होता है

*प्रश्न=17- मनुष्य के मूत्र के द्वारा कौन से विटामिन शरीर से बाहर निकलती है?*
अ) विटामिन ए
ब) विटामिन-डी
स) विटामिन बी ओर सी
द) विटामिन के

स) विटामिन बी और सी✔

*सामान्य ज्ञान की नई व पुरानी पोस्ट के लिए विजिट करे*
https://gkrajgk.blogspot.com

📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*
[08/09, 10:00 p.m.] Pkraj: 📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*

🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
🌞 *प्रश्नोतरी-448*🌞
    *टाॅपिक-संपूर्ण स्पेशल*
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷




*प्रश्न=1-वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) का पदेन अध्यक्ष होता है ??*
अ)केंद्रीय वित्त सचिव
ब)केंद्रीय वित्त मंत्री✅
स)गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक
द)केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री


*प्रश्न=2-सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ट्रिपल तलाक को किस संवैधानिक अनुच्छेद के तहत असंवैधानिक घोषित किया गया?*
अ)अनुच्छेद 14✅
ब)अनुच्छेद 11
स)अनुच्छेद 17
द)अनुच्छेद 16

*प्रश्न=3- शांतिदूत मदर टेरेसा को भारतीय नागरिकता मिलने के साथ-साथ उन्होंने कितने देशों की नागरिकता ले रखी थी?*
अ)4
ब)3
स)5✅
द)2

*प्रश्न=4- मुंबई, करांची व लंदन में जिनके नाम पर सड़के हैं उस महान भारतीय हस्ती का क्या नाम है?*
अ) नरेंद्र दामोदरदास मोदी
ब) दादाभाई नौरोजी✅
स) विशंभर नाथ रानी
द) सरदार वल्लभभाई पटेल

*प्रश्न=5-ओणम जो केरल का सबसे बड़ा त्यौहार है जो मलयानी महीने चिगंम में मनाया जाता है यह कितने दिन चलता है?*
अ)7
ब)8
स)12
द)10✅

*प्रश्न=6- अब तक कुल कितने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिए जा चुके हैं?*
अ)34✅
ब)35
स)30
द)23

*प्रश्न=7-सिक्ख समाज की शादी में सिक्ख गुरु द्वारा क्या पढ़ा जाता है?*
अ) गुरु ग्रंथ साहिब
ब) लावां✅
स) अमरवाणी
द) सलोक

*प्रश्न=8- सिक्खों के 11वें जीवित गुरु के रुप में किसे जाना जाता है?*
अ) तेज बहादुर
ब) गुरु अमर दास
स) गुरु गोविंद सिंह
द) गुरु ग्रंथ साहिब✅

*प्रश्न=9- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए हैंगिंग ब्रिज को तैयार करने में कितना समय लगा?*
अ) 4 साल
ब) 6 साल
स) 8 साल ✅
द) 7 साल

*प्रश्न=10- ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम का संबंध किस युद्ध से है?*
अ) भारत पाक 1994
ब) भारत पाक 1965✅
स) भारत चीन 1962
द) भारत पाक1947

*प्रश्न=11- औरंगजेब का हथियारों से लदा जहाज गज-ए-सवाई किन्होंने लूटा था?*
अ) भारत के क्रांतिकारियों ने
ब) लुटेरों ने
स)मराठा सरदारों ने
द) अंग्रेजों के डाकुओं ने✅

*प्रश्न=12- अनपढ़ कामगार महिलाओं का अपना बैंक चलाया है जिनके जरिए औरतों को स्वरोजगार के लिए पूंजी मुहैया कराई जाती है सेल्फ -एम्पलॉ-एंड वूमेन एसोसियन (सेवा) का गठन किसने किया?*
अ) एनी बेसेंट
ब) इरोन शर्मिला
स) इला भट्ट✅
द) निरजा भनोट

*प्रश्न=13- भारत की पहली महिला पूर्ण रक्षा मंत्री बनने का गौरव किसे मिला?*
अ) निर्मला सीतारमण✅
ब) अमृत कौर
स) सरोजिनी नायडू
द) इंदिरा गांधी

*प्रश्न=14- पहली भारतीय महिला जो किसी राजनीतिक दल की मुखिया बनी?*
अ) अमृता कौर
ब) सरोजनी नायडू✅
स) इंदिरा गांधी
द) जयललिता 'अम्मा'

*प्रश्न=15-हंबनटोटा बंदरगाह का संबंध किस देश से है?*
अ)भारत और म्यानमार
ब)चीन और म्यानमार
स)श्रीलंका और भारत
द)चीन और श्रीलंका✅

*प्रश्न=16-4 अगस्त 2017 के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नें अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस के उपलक्ष्य पर किस यात्रा का शुभारंभ किया। ?*
अ)हाथी संरक्षण यात्रा
ब) हाथी यात्रा
स) गज यात्रा✅
द)  एलीफेंटा यात्रा

*प्रश्न=17-देश का पहला राज्य, जहां ‘सीवेज और अपशिष्ट जल नीति’ को मंजूरी दी गई ?*
अ)उत्तर प्रदेश
ब)राजस्थान✅
स)कर्नाटक
द)बिहार

*प्रश्न=18-“नो-डिटेक्शन पॉलिसी” स्कूली शिक्षा में किस कक्षा तक प्रभावी है ?*
अ)पांचवी से नौवीं कक्षा
ब)पांचवी से आठवी कक्षा
स)पहली से पांचवी कक्षा
द)पहली से आठवीं कक्षा ✅

*प्रश्न=19-‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत‘ पहल के तहत पर्यावरण को स्वच्छ करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत ग्रीन कॉरिडोर रेलवे पटरियों पर शून्य शौचालय का निर्वहन सुनिश्चित करता है के तहत 31 मार्च 2017 को उत्तर पश्चिमी रेलवे ने राजस्थान में किस को ग्रीन कोरिडोर में शामिल करने की घोषणा की।?*
अ)बाड़मेर-मुनावाब रेल मार्ग
ब)बाड़मेर -धोरीमन्ना रेल मार्ग
स)पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेल मार्ग
द) अ व स दोनों ✅

*प्रश्न=20-वह राज्य सरकार, जिसने “राहत/RAHAT” नामक नई चिकित्सा परियोजना प्रारंभ की ध्यान देना चाहिए कि तमिलनाडु के उपरांत यह देश का द्वितीय राज्य है, जहां हृदय रोगों के खिलाफ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रारंभ किया गया?*
अ)राजस्थान✅
ब)गुजरात
स)मध्य प्रदेश
द)बिहार

*सामान्य ज्ञान राजस्थान की नई व पुरानी पोएट के लिए विजिट करे*
https://gkrajgk.blogspot.com


📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*
[08/09, 10:02 p.m.] Pkraj: 📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*

🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
🌞 *प्रश्नोतरी* *-449*🌞
    *नवीनतम समसामयिक*
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
   


*Q1 परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है*
A 28 अगस्त
B 29 अगस्त✔
C  30 अगस्त
D 31 अगस्त

*Q2 भारत ने अक्षय उर्जा  के ग्रिड  एकीकरण में सुधार के लिए किस देश से समझौता किया है*
 A इटली
B फ्रांस
C  जर्मनी✔
D  नेपाल


*Q3 रक्षा पेंशन पर रक्षा लेखा विभाग का पहला समन्वय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया*
A  नई दिल्ली ✔
B मुंबई
C चेन्नई
D मद्रास


*Q4 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2017 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन कर रहा है*
A नरेंद्र मोदी ✔
B अजीत कुमार
C  सुषमा स्वराज
D  रामनाथ कोविंद

*Q5 राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया*
A  29 अगस्त✔
B  1 सितंबर
C  3 सितंबर
D  28 अगस्त


*Q6 प्रधानमंत्री ने भारत की यात्रा करने वाले म्यांमार के सभी नागरिकों के लिए घोषणा की है*
A मुफ्त दवाइयां की
B  मुफ्त रहने की
C मुफ्त वीजा की ✔
D उपरोक्त सभी


*Q7 शिक्षक दिवस के अवसर पर उप राष्ट्रपति ने शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल अवसंरचना DIKSHA शुरुआत की है*
A एक पोर्टल ✔
B एक एप्प
C वेबसाइट
D उपरोक्त सभी


*Q8 भारत के पहले परिचय महात्मा की स्मार्ट सिटी और IFSC गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी ने अवार्ड जीता है*
A ASSOCHAM अवार्ड ✔
B सिटी अवार्ड
C CORROSION अवार्ड
D उपरोक्त सभी


*Q9 2017 में आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में सबसे शीर्ष देश है*
A भारत
B रूस
C हांगकांग ✔
D चीन


*Q10 भारत सरकार ने सीआईआई आधार वर्ष 1991 बदल कर किया है*
A  2003
B 2001 ✔
C 2016
D  2015

*Q11 भारत की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य का नाम है*
A  सुषमा स्वराज
B सानिया मिर्जा
C नीता अंबानी ✔
D प्रियंका चोपड़ा


*Q12 पी सी चंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है वह है*
A सुरेश वर्मा
B कैलाश सत्यार्थी ✔
C AएवंB दोनों
D कोई नहीं


*Q13 स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 के अनुसार भारत में जिस शहर को सबसे साफ घोषित किया गया है वह शहर है*
A जयपुर
B इंदौर ✔
C भोपाल
D  दिल्ली


*Q14 रेलवे मंत्रालय भारत की किस नदी पर विश्व का सबसे बड़ा रेलवे पुल बनाने की योजना बना रहा है*
A चंबल नदी
B चिनाब नदी ✔
C नील नदी
D कोई नहीं


*Q15 अप्रैल के महीने में भारत का सबसे बड़ा बाइक निर्माता रहा है*
A  स्प्लेंडर
B  हीरो मोटोकॉर्प✔
C A व B दोनों
D कोई नहीं


*सामान्य ज्ञान राजस्थान की नई व पुरानी पोस्ट के लिए विजिट करे*
https://gkrajgk.blogspot.com
📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*
[08/09, 10:06 p.m.] Pkraj: 📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*

🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
🌞 *प्रश्नोतरी* *-450*🌞
      *🔺टॉपिक
    *इतिहास विशेष{प्राचीन भारतीय इतिहास}*

🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷


_01. *किस शिलालेखों पर धम्म के नियमों का वर्णन है ?*_
A} गौण चट्टानी शिलालेखों
B} प्रमुख चट्टानी शिलालेखों
C} कलिंग चट्टानी शिलालेखों
D} भाबरु- बैरत चट्टानी शिलालेखों
_*[B] ✔*_

_02. *निम्नलिखित कथनों में से कौन सा लोथल (हड़प्पा सभ्यता का बंदरगाह शहर) के बारे में सही हैं ?*_
A} लोथल की खोज आरम्भिक हड़प्पा चरण में हुई थी।
B} लोथल बड़े पैमाने पर ईंट की दीवार से घिरा हुआ था।
C} लोथल मेसोपोटामिया सभ्यता के साथ व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह बना रहा।
D} B और C दोनों
_*[D] ✔*_

_03. *फाह्यान किसके दरबार में आया था ?*_
A} चंन्द्रगुप्त प्रथम
B} बी चंद्रगुप्त द्वितीय
C} सी समुद्रगुप्त
D} डी घटोत्कच गुप्त
_*[B] ✔*_

_04. *निम्न में से कौन नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक था ?*_
A} चन्द्रगुप्त प्रथम
B} चंद्रगुप्त द्वितीय
C} समुद्रगुप्त
D} कुमार गुप्त
_*[D] ✔*_

_05. *पहला गुप्त शासक कौन था जिसने चांदी के सिक्कों की शुरूआत की थी ?*_
A} चन्द्रगुप्त प्रथम
B} चंद्रगुप्त द्वितीय
C} समुद्रगुप्त
D} कुमार गुप्त
_*[D] ✔*_

_06. *व्यापक सैन्य विजय अभियान के कारण स्मिथ ने किसे “भारत का नेपोलियन” कहा था ?*_
A} चन्द्रगुप्त प्रथम
B} कुमार गुप्त
C} समुद्रगुप्त
D} कुमार गुप्त
_*[C] ✔*_

_07. *निम्न में समुद्रगुप्त द्वारा किस अधिकारी पद का सृजन किया गया था जो शांति और युद्ध के लिए जिम्मेदार होता था ?*_
A} संधिविगराखा
B} कुमारमात्य
C} विषथी
D} अमात्य
_*[A] ✔*_

_08. *हर्यांक वंश का संस्थापन कौन था ?*_
A} बिम्बसार
B} अजाशत्रु
C} उदयिन
D} बिंदुसार
_*[A] ✔*_

_09. *निम्नलिखित शासकों में से किसने अंतिम नंद शासक धनानंद को गद्दी से हटाकर 322 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र पर कब्जा किया था ?*_
A} बिंदुसार
B} अशोक
C} महेंद्र
D} चंद्रगुप्त मौर्य
_*[D] ✔*_

_10. *नवपाषाण युग में आम लोगों की जीवन शैली के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?*_
A} कलशों का उपयोग मृतकों की अंत्येष्टि के लिए ताबूतों के रूप में इस्तेमाल किया गया।
B} ग्रामीण समुदायों का जीवन गतिहीन था।
C} A और B दोनों
D} उपरोक्त में कोई भी नहीं
_*[C] ✔*_

_11. *निम्न में से कौन सी अस्सकों की राजधानी थी ?*_
A} पोताना या पोटाली या पोदन (आधुनिक महाराष्ट्र)
B} महिससाती (संस्कृत में महिषामती)
C} पश्चिमी बुंदेलखंड में छेदी, छेती
D} उपरोक्त में कोई भी नहीं
_*[A] ✔*_

_12. *गुप्त साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?*_
A} समुन्द्र गुप्त
B} कुमार गुप्त
C} घतोत्कच गुप्त
D} श्रीगुप्त
_*[D] ✔*_

_13. *निम्न में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता के पतन का कारण नहीं माना जाता है ?*_
A} बाढ़ की पुनरावृत्ति और विचित्र जलवायु के कारण नदियों का सूखना।
B} संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण मिट्टी की उर्वरता में कमी।
C} बेहतर युद्ध कौशल और हथियारों के साथ आर्यों द्वारा आक्रमण।
D} उपरोक्त सभी हड़प्पा संस्कृति के पतन के संभावित सिद्धांत हैं
_*[D] ✔*_

_14. *हड़प्पा के लोगों की धार्मिक मान्यताओं से संबंधित निम्न कथनों पर ध्यान दें-*_
[I] पुरुषों और महिलाओं के प्रमुख देवता पशुपति और देवी माँ थी जिनकी मूर्तियों में पूजा की जाती थी।
[II] प्रकृति पूजा हड़प्पा में प्रमुख थी।
_*सही विकल्प का चुनाव करें-*_
A} केवल I
B} केवल II
C} I & II दोनों
D} उपरोक्त में कोई भी नहीं
_*[D] ✔*_

_15. *गुप्त काल के दौरान निम्न में से कौन सा कर ब्रिकी कर और खरीद कर से संबधित है ?*_
A} कल्पित/ उपकल्पित
B} हालिवकर/ हालिदंदा
C} बाली
D} प्रातय
_*[A] ✔*_

_16. *विषम जोड़ों को खोजें-*_
A} रज्जू-भूमि की माप के लिए कर
B} सर्वरिष्ट-मजबूर कर
C} बेडकभोग-सिंचाई कर
D} उपारनिक-पुलिस कर
_*[D] ✔*_

_17. *गणित के प्राचीन भारतीय योगदान से संबंधित निम्न कथनों पर ध्यान दें-*_
[I] भारतीयों ने तीन महत्वपूर्ण योगदान दिए- संकेतन प्रणाली, दशमलव प्रणाली और शून्य का उपयोग।
[II] रेखागणित का ज्ञान 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के सुल्वसूत्र को रेखांकित करता है। आर्यभट्ट (सूर्य सिद्धांत) ने त्रिकोणमिति की उत्पत्ति की थी।
_*सही कथन है-*_
A} केवल I
B} केवल II
C}  I & II दोनों
D} कोई नहीं
_*[C] ✔*_

_18. *निम्नलिखित में से किसने 1837 में अशोक के शिलालेखों की ब्राह्मी लिपि को खोजा था ?*_
A} जेम्स रो
B} जेम्स प्रिंसेप
C} वी.ए स्मिथ
D} हेरोडोटस
_*[B] ✔*_

_19. *जैन औऱ बौद्धों से संबंधित निम्न तथ्यों में से कौन सही है ?*_
A} जैन और बौद्ध दोनों मूल रूप से उपनिषदों के विचारों से लिए गए हैं और दोनों में आर्य संस्कृति एक आम पृष्ठभूमि थी।
B} दोनों समय की प्रचलित निराशावादी भावना के उत्पादों थे।
C} केवल A
D} दोनों A & B
_*[D] ✔*_

_20. *शुंग वंश का संस्थापक कौन था ?*_
A} पुष्यमित्र शुंग
B} अग्निमित्र
C} वासुमित्र
D} देवभूति
_*[A] ✔*_

*सामान्य ज्ञान राजस्थान की नई व पुरानी  पोस्ट प्राप्त करने लिए विजिट करे* https://gkrajgk.blogspot.com
📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*
GST से संबंधित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न के लिए क्लिक करे

No comments:

Post a Comment