सामान्य ज्ञान राजस्थान , न्यूज , समाचार पत्र ,

Sunday, 10 September 2017

करंट अफेर्स 4 सितंबर से 10 सितंबर

*📒सामान्य ज्ञान राजस्थान*

    🔷🔷🔷🔷🔷🔷
    *🌞करंट विशेष🌞*
   
   🔷🔷🔷🔷🔷🔷
     

*करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति: 04 सितम्बर 2017 to 10 सितम्बर 2017 तक*

•    जिन दो देशों की वायु सेनाओं ने संयुक्त रूप से युद्ध अभ्यास शुरू किया - चीन और पाकिस्तान

•    'इरमा' तूफ़ान से 'हार्वे' में हुई तबाही से राहत हेतु डोनाल्ड ट्रंप ने जितने अरब डॉलर का राहत पैकेज स्वीकृत किया - 15 अरब डॉलर

•    जिस क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लिए, इससे वह दुनिया के छठे और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए- जेम्स एंडरसन

•    जिस राज्य सरकार और गुजरात दुग्धन विपणन संघ-अमूल ने आंगनवाडी के बच्चोंछ को कुपोषण से बचाने हेतु आपसी समझौते पर हस्ताजक्षर किए- गुजरात

•    जिस प्रदेश की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने आज एक मिड डे मील (एमडीएम) मोबाइल एप्प लांच किया- पंजाब

•    श्रीलंका सरकार ने जिन दो देशों की कंपनियों के सहयोग से कोलम्बोू के पास तरल प्राकृतिक गैस-एलएनजी टर्मिनल स्थानपित करने का फैसला किया- भारत और जापान

•    जो अंतर्राष्ट्रीय संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को इस वर्ष कृषि क्षेत्र में बड़े शोध कार्यों हेतु ग्याजरह अरब रुपये उपलब्धि करायेगी- विश्व्बैंक

•    अमेरिका ने पाकिस्तान के जिस बड़े प्राइवेट बैंक को अपने यहां बैन कर दिया- हबीब (एचबीएल)

•    वह अंतरराष्ट्रीय मंच जहां भारत ने म्यांमार मुद्दे पर स्वयं को को अलग करते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया – बाली घोषणापत्र

•    वह देश जिसे हाल ही में स्की कप-2018 (ski cup) की मेजबानी सौपी गई – भारत

•    1993 के मुंबई बम धमाकों का वह अपराधी जिसे अबू सलेम के साथ उम्रकैद की सज़ा सुनाई गयी - करीमउल्ला शेख

•    मेक माय ट्रिप के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष जिन्होंने हाल ही में पद से त्यागपत्र दिया – आशीष कश्यप

•    वर्ष 2017 में मनाये गये अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का यूनेस्कोर द्वारा घोषित विषय था - डिजिटल दुनिया में साक्षरता

•    राष्ट्रीय रासायनिक हथियार समझौता प्राधिकरण (एनएसीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार जिसे सौंपा गया- अपर सचिव डॉ. इन्द्र जीत सिंह

•    राष्ट्रीय (युवा, जूनियर और सीनियर) भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के 2019 की मेजबानी जिस देश को प्रदान की गई- भारत

•    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी ने जिस कंपनी और उसके चार डायरेक्टरों पर 2,423 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया- पीएसीएल लिमिटेड

•    श्वेता अठवाल ने मिसेज यूनिवर्स-2017 क्वीन का खिताब जीत लिया. यह प्रतियोगिता जिस देश में आयोजित की गई- दक्षिण अफ्रीका

•    जिस पेमेंट बैंक को इंश्योरेंस रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने इंश्योरेंस प्रोडक्ट बेचने का लाइसेंस प्रदान किया- पेटीएम पेमेंट बैंक

•    जिस देश ने परमाणु गतिविधियों के विरोधस्वरूप उत्तर कोरिया के राजदूत किम होंग गिल को निष्कासित करने की घोषणा की- मेक्सिको

•    महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच वाल्थेरुस मरीजिने को राष्ट्रीय कोच नियुक्त किया गया है, मरीजिने जिसका स्थान लेंगे- रोलेंट ओल्टमेंस

•    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में उत्तरप्रदेश जिस सदन हेतु चुने गए- विधान परिषद

•    मुंबई धमाकों हेतु जिम्मेवार निम्नलिखित आरोपियों में से जिसे पुर्तगाल से प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाया गया- अबू सलेम

•    रोहिंगा शरणार्थी से संबंधित समाचार हाल में ही चर्चा में रहा. वह जहाँ से संबंधित हैं- म्यांमार

•    जिस राज्य सरकार ने डीबीटी योजना के कार्यान्वयन हेतु डीबीटी सेल की स्थापना की है- असम

•    प्रसिद्ध पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या कर दी गई. वे जिस भाषा में एक साप्ताहिक पत्रिका 'गौरी लंकेश पत्रिके’ निकालती थीं- कन्नड़

•    उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जिस पोर्टल का शुभारम्भ किया- दीक्षा

•    भारत सरकार का पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस वर्ष की अपनी पूर्वोत्तर तक पहुंच के तहत जिस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है- पूर्वोत्तर कॉलिंग

•    पोलिटिको द्वारा जारी टॉप-50 सूची में 5 भारतीय-अमेरिकियों के नाम सम्मिलित हैं. पोलिटिको यह  है- अमेरिकी राजनीतिक पत्रकारिता कंपनी

•    रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कंपोजिट बनाने वाली जिस इंडस्ट्री का अधिग्रहण करने की घोषणा की- केमरॉक इंडस्ट्री

•    केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित भारत की उजाला योजना को मलेशिया के जिस प्रान्त में लागू किया गया- मेलाका

•    उत्तर प्रदेश के सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नामकरण ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम पर किया जाएगा, हॉकी के जादूगर’ का नाम है- मेजर ध्यान चन्द

•    देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री ने पदभार संभाल लिया, उनका नाम है- निर्मला सीतारमण

•    आंध्र प्रदेश सरकार विजयवाड़ा और अमरावती शहरों को हाइपरलूप के माध्यम से जोड़ेगी. आंध्र प्रदेश सरकार ने इसके लिए जिस कंपनी के साथ समझौता किया है- हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजिज (एचटीटी)

•    समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष जिसे चुना गया- विवेक गोयनका

•    जिस देश के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के पास एक विशालकाय ब्लैक होल की खोज की- जापान

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की के बीच व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद जितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए- 11

•    पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) का तीन दिवसीय सम्मेलन जिस शहर में शुरू हुआ है- व्लादिवोस्तोक

•    केंद्र सरकार जल्द ही नदियों को जोड़ने की जितने परियोजनाओं पर काम शुरू करेगी- तीन

•    भारत में शिक्षक दिवस जिस तारीख को मनाया जाता है- 05 सितम्बर

•    भारत ने हाल ही में जिस देश को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से डीजल की पहली खेप भेजी है- म्यांमार

•    राष्ट्रमंडल युवा भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जिसने जीता- कोनसाम उर्मिला

•    वह देश जिसके पांच लाख से अधिक शरणार्थियों को पिछले पांच वर्षों में उनके देश वापस भेज दिया गया है – पाकिस्तान

•    वह मंत्री जिन्होंने हाल ही में विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला – आर के सिंह

•    हाल ही में इन्हें राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – नीता अंबानी

•    चीन में आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस देश के तीन दिनों के दौरे पर रवाना हुए- म्यामांर

•    जिसने प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नये कमांडेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया- लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा

•    वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2018 द्वारा जारी सूची में जिस भारतीय यूनिवर्सिटी ने रैंकिंग हासिल की- भारत से कोई नहीं

•    गोरक्षकों पर कार्यवाही हेतु सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में जो आदेश जारी किए हैं- टास्क फोर्स गठित करने के

•    केंद्र सरकार ने कंपनी अधिनियम के तहत जितनी कंपनियों के बैंक खातों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी- 2 लाख से अधिक

•    उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 सितम्बर 2017 को शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर जितने हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया- 10 हजार रुपये

•    भारत के अंकुर मित्तल ने हाल ही में आईएसएसएफ विश्व शाटगन चैंपियनशिप की पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में जो पदक जीता- रजत पदक

•    वह खिलाड़ी जिसने हाल ही में चेक ओपन आईटीटीएफ टूर्नामेंट ख़िताब जीता – हरिमोतो

•    नारद टीवी स्टिंग मामले में चर्चित सांसद जिनका हाल ही में निधन हो गया – सुल्तान अहमद

•    भारतीय कुश्ती महासंघ ने गलतफहमी के कारण जिस पहलवान को कथित प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के आरोपों के तहत 14वें एशियाई खेलों में भाग लेने से रोक दिया था- सतीश कुमार

•    श्रीलंका को उसी की ज़मीन पर 5-0 से एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला हारने वाले पहले देश का नाम है- भारत

•    हाल ही में जिस देश ने ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग व आदान-प्रदान के लिए 7.6 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की- चीन

•    भारत और जिस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 5 सितम्बर 2017 को शुरू हुआ- नेपाल

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिस देश के राष्ट्रपति ने तेल, प्राकृतिक गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया- रूस

•    मुसलमानों की वह जाति जिसे देश से निकालने की योजना पर केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है – रोहिंग्या

•    वह भारतीय महिला खिलाड़ी जिसने कामनवेल्थ यूथ वेटलिफ्टिंग में 44 किलोग्राम भार श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता - कोंसाम ओर्मिला देवी

•    वह मंत्री जिन्होंने हाल ही में जल संसाधन और गंगा संरक्षण केन्द्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला – डॉ. सत्यपाल सिंह

•    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में इस राज्य में सौनी (SAUNI) योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया – गुजरात

•    वह देश जहां हाल ही में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गयी है – नेपाल

•    ताइवान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. उनका नाम है- लिन चुआन

•    हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन की चीन के जिस शहर में समापन की औपचारिक घोषणा की गई- शियामेन शहर

•    'सुसाइड गेम' के नाम से प्रसिद्ध ब्लू व्हेल दुनिया में सबसे ज्यादा जिस देश में हाल ही में सर्च किया गया- भारत

•    दिल्ली-पंजाब के बाद देश के जिस राज्य में आप पार्टी को चुनाव में जीत मिली है- राजस्थान

•    दवा कम्पनी नोवार्टिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को अगला सीईओ नियुक्त करने का ऐलान किया. उनका नाम है- वसंत नरसिम्हन

•    जिस भारतीय विकेटकीपर ने एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले विश्व के पहले विकटकीपर बन गए- महेंद्र सिंह धोनी

•    ब्रिक्स बैंक सहकारिता व्यवस्था के जितने बैंक राष्ट्रीय मुद्राओं में ऋण देने और क्रेडिट रेटिंग पर सहयोग देने पर सहमत हुए- 5

•    जिस राज्य सरकार ने अपने राज्य को छह महीने के लिए 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया है- असम

•    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिस शहर में ‘साइकल ट्रैक’ बनाने को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी है- मुंबई

•    हाल ही में जिस राज्य सरकार ने दो लाख शिक्षित युवाओं को सक्षम योजना के तहत रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है- हरियाणा

•    वह देश जिसकी सरकार ने वर्ष 2018-2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास सहायता प्रारूप (यूएनडीएएफ) पर हस्ताक्षर कर दिए- नेपाल

•    हाल ही में जिस देश के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनावों के आए परिणामों को रद्द कर दिया है- केन्या

•    केंद्र सरकार ने जिस राज्य में बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों^ हेतु एक योजना शुरू की है- गुजरात

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हुई फेरबदल में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की संख्या – नौ

•    मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रह चुके अधिकारी जिन्हें हाल ही में मोदी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी – सत्यपाल सिंह

•    न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान के उपाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति जिन्हें हाल ही में राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी – हरदीप सिंह पुरी

•    इन्हें हाल ही में भारत हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से बर्खास्त किया गया - रोलेंट ओल्टमेंस

•    इन्हें हाल ही में भारत की पहली पूर्णकालिक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया – निर्मला सीतारमण

•    इन्हें हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में नामांकित किया गया - केनेथ जस्टर

•    वह कम्पनी जिसने सबसे अधिक रुपये की बोली लगाकर आईपीएल के मीडिया अधिकार प्राप्त किये – स्टार.

*सामान्य ज्ञान राजस्थान की सभी पोस्ट प्राप्त करे👇👇*
https://gkrajgk.blogspot.com

*📒सामान्य ज्ञान राजस्थान*

No comments:

Post a Comment