📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
🌞 *प्रश्नोतरी* *-415* 🌞
*Ras special- History*
🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷
*Q-1.. किस गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक को रणहस्तिन कहा गया??*
A- नागभट्ट प्रथम
B- नागभट्ट द्वितीय
C- देवराज
D- वत्सराज
*D- वत्सराज*( वत्सराज देवराज का पुत्र था वत्सराज गुर्जर प्रतिहार वंश का प्रतापी शासक हुआ करता था इसने मांडी वंश को पराजित किया और बंगाल के धर्मपाल को भी पराजित किया था इन्हें रण हस्तिन कहा गया )🌐✔
*Q-2.. गुर्जर प्रतिहार वंश के किस शासक ने गंगा में जल समाधि ली थी??*
A- नागभट्ट प्रथम
B- नागभट्ट द्वितीय
C-शीलुक
D- हरिश्चंद्र
*B-नागभट्ट द्वितीय*( नागभट्ट द्वितीय ने सन 833 ईसवी में गंगा में जल समाधि ली थी नागभट्ट द्वितीय के समय प्रतिहार साम्राज्य का विस्तार राजपूताना के एक बड़े भाग आधुनिक उत्तर प्रदेश के वृहत क्षेत्, मध्य भारत उत्तरी काठियावाड़ और आसपास के क्षेत्र तक हो गया था नागभट्ट द्वितीय के बाद उसके पुत्र रामभद्र ने 833 ईस्वी में शासन की बागडोर संभाली लेकिन किसके शासनकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ 🌐✔
*Q-3.. किस्स गुर्जर प्रतिहार शासक के शासनकाल में आचार्य जिनसेन द्वारा हरिवंश पुराण लिखा गया??*
A- मिहिर भोज
B- महेंद्रपाल
C- राज्यपाल
D- वत्सराज
*D- वत्सराज*(वत्सराज के शासनकाल में ही उद्योतन सूरि नामक जैन मुनि ने कुवलयमाला की रचना 778 में जालौर में की थी वत्सराज प्रतिहार ने ओसिया में महावीर स्वामी को समर्पित जैन मंदिर का निर्माण करवाया था वत्सराज का उत्तराधिकारी पुत्र नागभट्ट द्वितीय था )🌐✔
*Q-4.. राजशेखर ने अपने ग्रंथों में किस गुर्जर प्रतिहार शासक को निर्भय नरेश कहां है??*
A- मिहिर भोज
B- महेंद्र पाल
C- नागभट्ट द्वितीय
D- रज्जिल
*B- महेंद्र पाल*( महेंद्र पाल मिहिरभोज का पुत्र था मिहिर भोज के पश्चात महेंद्रपाल प्रथम प्रतिहार वंश का शासक बना यह विद्वानों का उद्धार संरक्षक था उसके दरबारी साहित्यकार राजशेखर ने कपूर मंजर, काव्य मीमांस, बाल रामायण बाल भारत आदि ग्रंथों की रचना की थी महेंद्रपाल प्रथम के बाद शासन पर अधिकार हेतु संघर्ष छिड़ गया था अंततः महीपाल ने शासन की बागडोर संभाली)*🌐✔
*Q-5.. किस गुर्जर प्रतिहार शासक के शासनकाल में महमूद गजनबी ने कन्नौज पर आक्रमण किया था??*
A- महेंद्र पाल
B- महिपाल
C- राज्यपाल
D- इनमें से कोई नहीं
*C-राज्यपाल*( अंतिम प्रतिहार शासक में एक शासक राज्यपाल था जिसके शासनकाल में 1018 ई. में महमूद गजनबी ने कन्नौज पर आक्रमण किया था लेकिन राज्यपाल मुकाबला करने के स्थान पर कन्नौज छोड़कर सुरक्षित स्थान पर अन्यंत्र चला गया था )🌐✔
*Q-6.. गहड़वालों ने गुर्जर प्रतिहार वंश के किस शासक को मारकर कन्नौज पर अधिकार कर अपना शासन स्थापित किया था??*
A- महिपाल
B- राज्यपाल
C-दुर्लभराज
D-कुक्कुक
*B-राज्यपाल*( महमूद गजनबी द्वारा कन्नौज पर आक्रमण किए जाने के दौरान उस से मुकाबला करने के स्थान पर राज्यपाल कन्नोज छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चला गया था उसके इस कायरतापूर्ण कार्य के फलस्वरुप चंदेल राजा गंड और उसके पुत्र विद्याधर ने उस पर आक्रमण कर उसे मार डाला अंततः 11 वीं सदी के पूर्वाद्ध में ही गहड़वालों ने कन्नौज पर अधिकार कर अपना शासन स्थापित किया )🌐✔
*Q-7.. राणा हम्मीर ने किस शासक को परास्त कर मेवाड में सिसोदिया वंश की स्थापना की??*
A- बनवीर
B- मालदेव
C- रतन सिंह
D- वीरम देव
*A-बनवीर राणा* (हम्मीर सिसोदा गांव के अरिसिंह का पुत्र था 1326 में राणा हम्मीर ने मालदेव चौहान के पुत्र बनवीर चौहान को परास्त कर मेवाड में सिसोदिया वंश की स्थापना की राणा हमीर के समय से ही मेवाड़ के शासक अपने नाम के आगे राणा और महाराणा लगाने लगे राणा हमीर पुर मेवाड़ का उद्धारक कहा जाता है )🌐✔
*Q-8.. मेवाड़ के किस शासक ने मालवा के दिलवार खॉ गोरी को परास्त कर भविष्य में होने वाले मालवा-मेवाड के संघर्ष के सूत्र को आरंभ किया??*
A- जैत्र सिंह
B- क्षेत्र सिंह
C- तेज सिंह
D- समर सिंह
*B-क्षेत्र सिंह*( क्षेत्र सिंह महाराणा हम्मीर का जेष्ठ पुत्र था जिसने अपने बल और पुरुषार्थ से अजमेर,जहाजपुर, मांडल, और छप्पन को अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया इसने मालवा के दिलवार खा गोरी को परास्त कर भविष्य में होने वाले मालवा- मेवाड के संघर्ष के सूत्र को आरंभ किया हाडोती के हाड़ाओ को दबाने का भी श्रैय क्षेत्र सिंह को है )🌐✔
*Q-9.. मेवाड़ के किस सुयोग्य शासक की मृत्यु आपसी वैमनस्य के कारण हुई थी??*
A- महाराणा लाखा
B- राणा मोकल
C- राणा कुंभा
D- महाराणा संग्राम सिंह
*B-राणा मोकल*( राणा मोकल की मृत्यु आपसी वैमनस्य के कारण हुई थी जब महाराणा जिलवाड़ा के भाग में गुजरात के सुल्तान अहमद शाह के आक्रमण को रोकने के लिए डटा हुआ था कि महाराणा खेता की उपपत्नी के पुत्र चाचा और मेरा ने अवसर पाकर उसकी हत्या कर दी इस हत्या को करने के पक्ष में महपा ,पवार आदि कई सरदार भी सम्मिलित थे )🌐✔
*Q-10.. मेवाड़ के शासक राणा रायमल से पूर्व मेवाड़ की गद्दी पर कौन सा शासक बैठा था??*
A- संग्राम सिंह
B- शारंगधर
C- उदय करण
D- विजय करण
*C-उदय करण*(उदय करण महाराणा कुंभा का बड़ा पुत्र था इसने महाराणा कुंभा की कटार गढ दुर्ग में सोते हुए हत्या कर दी थी और 1468 में यह मेवाड़ का शासक बना लेकिन शीघृ सामंतो ने कुम्भा के छोटे पुत्र रायमल को महाराणा घोषित करके 1473 में राज सिंहासन पर बिठाया कुंभा के हत्यारे पुत्र उदा की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई थी )🌐✔
*Q-11.. मेवाड़ के किस शासक ने सुल्तान महमूद खिलजी का इलाज करवा कर उसे ससम्मान अपने प्रदेश भेजकर ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया था??*
A- राणा कुंभा
B- महाराणा संग्राम सिंह
C- कुंवर पृथ्वीराज
D- महाराणा रायमल
*B-महाराणा सांगा*(महमूद खिलजी द्वारा गागरोन पर आक्रमण कर देने के कारण महाराणा सांगा ने क्रुद्ध हो कर विशाल सेना के साथ महमूद खिलजी की सेना पर आक्रमण किया जिस से गागरोन में हुए युद्ध में मालवा की सेना हार गई और सुल्तान महमूद खिलजी को घायल अवस्था में बंदी बना लिया गया घायल अवस्था में बंदी बनाने के कारण महाराणा सांगा ने सुल्तान महमूद खिलजी को अपनी देखरेख में इलाज करवाया और सभी घाव ठीक होने पर ससम्मान मालवा भेज कर ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया 🌐✔
*Q-12.. इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा के अनुसार किस मेवाड़ शासक का व्यक्तित्व वीर ,उदार, कृतज्ञ ,बुद्धिमान और न्याय परायण था??*
A- राणा सांगा
B- महाराणा कुंभा
C- महाराणा विक्रमादित्य
D- महाराणा उदयसिंह
*A-राणा सांगा*(इतिहासकार ओझा के द्वारा राणा सांगा का व्यक्तित्व अत्यधिक महान था राणा सांगा ने अपने शत्रु को कैद करके छोड़ देना और उसे उसका राज्य दे देना सांगा जैसे वीर और उदार शासक का कार्य है वह एक सच्चा क्षत्रिय था उसने अनेक शहजादो ,राजाओ, आदि को अपनी शरण में आने पर अच्छी तरह रखा और उनके हितार्थ युद्ध भी किए )🌐✔
*Q-13.. राजस्थान सरकार द्वारा मेवाड़ शासक द्वारा किए गए किस युद्ध स्थल को महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है??*
A- बयाना युद्ध स्थल
B- गागरोन युद्धस्थल
C- खातोली युद्ध स्थल
D- खानवा युद्ध स्थल
*D-खानवा युद्ध स्थल*( मेवाड़ के प्रसिद्ध खानवा युद्ध स्थल को राजस्थान सरकार ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रही है यहां महाराणा सांगा और युद्ध भूमि में शहीद हुए अनेक राजपूत सरदारों की मूर्तियों की स्थापना की गई है यह वही युद्ध है जिसमें संपूर्ण राजपूताने ने भाग लिया था इसी युद्ध में राणा सांगा की आंख में तीर लगा था इसी युद्ध के बाद बाबर द्वारा गाजी की उपाधि धारण की गई थी )🌐✔
*Q-14.. महाराणा प्रताप ने गोगुंदा में राज्य अभिषेक होने के पश्चात मेवाड़ के किस स्थान पर जाकर मेवाड़ का सिंहासन ग्रहण किया था??*
A- दिवेर
B- कुंभलगढ़
C- कुंभलनेर
D- चावंड
*C-कुंभलनेर*(राणा प्रताप ने 28 फरवरी 1572 को गोगुंदा में राज्य अभिषेक होने के पश्चात कुंभलनेर जाकर मेवाड़ का सिंहासन ग्रहण किया राणा प्रताप ने राजसिंहासन ग्रहण करते ही शपथ ली कि जब तक वह चित्तौड़ को मुगलों से स्वतंत्र नहीं कर लेगा तब तक ना तो थाली में रोटी खाएगा और नहीं बिस्तर पर लेटेगा राणा ने आजीवन शपथ का पालन किया )🌐✔
*Q-15..अकबर के गोगुन्दा से लौटने के बाद महाराणा प्रताप ने किस मुगल सेनानायक को मारकर पुन:गोगुन्दा पर अधिकार कर लिया ??*
A-मुजाहिद बेग
B-शाहबाज खॉ
C-हसन खॉ मेवाती
D-जलाल खॉ
*A-मुजाहिद बेग*(महाराणा प्रताप ने मुगल सेनानायक मुजाहिद बेग को मार कर पुनः गोगुंदा पर अधिकार कर लिया इससे अकबर ने क्रुद्ध होकर 15 अक्टूबर 1577 को शाहबाज के नेतृत्व में एक विशाल सेना भेजी यह सेना महाराणा की राजधानी कुंभलगढ़ पर अधिकार करना चाहती थी इसीलिए उसने कुंभलगढ़ की तलहटी में स्थित केलवाड़ा कस्बे पर अधिकार किया मुगल सेना ने क्रमशः चार बार कुंभलगढ़ पर आक्रमण किए लेकिन हर बार उसे महाराणा की सेना के हार का सामना करना पड़ा )🌐✔
*Q-16.. कर्नल जेम्स टॉड ने किस मेवाड़ शासक के लिए कहा कि आल्पस पर्वत के समान अरावली में कोई भी ऐसी घाटी नहीं है जो.......के किसी ने किसी वीर कार्य उज्जवल विजय और उसके अधिक की वियुक्त पराजय से पवित्र न हुई हो??*
A- महाराणा सांगा
B- महाराणा प्रताप
C- महाराणा कुंभा
D- महाराणा मोकल
*B-महाराणा प्रताप*(कर्नल जेम्स टॉड ने यह सभी शब्द महाराणा प्रताप के लिए कहे थे जब महाराणा प्रताप की मृत्यु हुई और यह समाचार अकबर को प्राप्त हुआ तो अकबर प्रताप के गुणों का स्मरण करते हुए उसकी आंखों में आंसू निकल आए महाराणा प्रताप की मृत्यु ने अकबर के हृदय को हिला दिया यह महाराणा प्रताप की पूर्ण विजय थी ऐसी विजय का उदाहरण अन्यंत्र दुर्लभ है )🌐✔
*Q-17.. किस मेवाड़ के शासक के शासन काल को मेवाड़ का अभ्युदय काल कहा जाता है??*
A- महाराणा प्रताप
B- महाराणा अमर सिंह
C- महाराणा जगतसिंह
D- महाराणा राज सिंह
*B-महाराणा अमर सिंह*(महाराणा प्रताप की मृत्यु के बाद 19 जनवरी 1597 को चावंड में अमर सिंह का राज्यभिषेक किया गया शुरुआत में मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की थी लेकिन 1615 में मुगल शासक जहांगीर के समय महाराणा अमर सिंह और शहजादे खुर्रम के मध्य संधि हुई जिसे इतिहास में मेवाड़ मुगल संधि के नाम से जाना जाता है इस संधि के बाद कालांतर में से चले आ रहे संघर्ष की समाप्ति हुई )🌐✔
*Q-18.. महाराणा अमर सिंह की मृत्यु कब हुई थी??*
A- 26जनवरी 1620
B- 26 फरवरी 1620
C- 26 मार्च 1620
D- 26 अप्रैल 1620
*A-26 जनवरी 1620*( महाराणा अमर सिंह की मृत्यु 26 जनवरी 1620 को उदयपुर में हुई थी महाराणा अमर सिंह का दाह संस्कार आहड़ में किया गया था आहड़ की महासतियों में महाराणा अमर सिंह की प्रथम छतरी बनाई गई थी )🌐✔
*Q-19.. किस मेवाड़ शासक के शासनकाल में शाहजहां ने प्रतापगढ़ की जागीर मेवाड़ से स्वतंत्र करा ली थी??*
A- महाराणा करण सिंह
B- महाराणा जगतसिंह
C- महाराणा राजसिंह
D- महाराणा जयसिंह
*B-महाराणा जगतसिंह*( शाहजहां ने महाराणा जगतसिंह के शासनकाल में प्रतापगढ़ की जागीर को मेवाड़ से स्वतंत्र करा लिया था महाराणा जगतसिंह दानी शासक था जिन्होंने उदयपुर में जगन्नाथ राय मंदिर का निर्माण कराया करण सिंह के शासन काल में प्रारंभ किए गए जग मंदिर और जग महल को पूर्ण करवाया )🌐✔
*Q-20.. किस मेवाड़ शासक ने मेवाड़ में धींगा गणगौर त्यौहार प्रारंभ किया??*
A- महाराणा जयसिंह
B- महाराणा अमर सिंह द्वितीय
C- महाराणा राजसिंह
D- महाराणा जगतसिंह द्वितीय
*C-महाराणा राजसिंह*(महाराणा राजसिंह 10 अक्टूबर 1652 को राज सिंहासन पर बैठा था महाराजा राजसिंह वीर और साहसी शासक था जिसने चित्तौड़ के किले की मरम्मत का कार्य जारी रखा जो जगत सिंह ने प्रारंभ किया था महाराणा राजसिंह ने ही मेवाड़ में धींगा गणगौर त्यौहार प्रारंभ किया महाराणा राजसिंह की मृत्यु फागुन पूर्णिमा (होली )के दिन हुई थी )🌐✔
*Q-21.. मराठा के विरुद्ध किस मेवाड़ शासक ने राजपूत नरेशों को हुरडा सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई थी??*
A- महाराणा जगतसिंह
B- महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय
C- महाराणा भीमसिंह
D- महाराणा अमर सिंह द्वितीय
*B-महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय*( संग्राम सिंह द्वितीय ने उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी और सीसारमा गांव में वैद्यनाथ मंदिर और वेदनाथ प्रशस्ति का निर्माण करवाया था मराठों के विरोध में राजपूत नरेश को हुरडा सम्मेलन आयोजित करने की योजना उन्होंने ही बनाई थी लेकिन इसके पूर्व ही इनका निधन हो गया )🌐✔
*Q-22.. मराठो ने किस मेवाड़ के शासक के शासनकाल में प्रवेश कर वसूला था??*
A- महाराणा प्रताप
B- महाराणा भीमसिंह
C- महाराणा स्वरूप सिंह
D- महाराणा जगतसिंह द्वितीय
*D-महाराणा जगत सिंह द्वितीय*( महाराणा जगतसिंह 1734 में राज सिंहासन पर बैठे थे जगत सिंह द्वितीय के शासनकाल में मराठों ने मेवाड़ में प्रवेश कर वसूला था 1734 पर जगत सिंह द्वितीय की अध्यक्षता में हुरड़ा में मराठों के विरुद्ध राजपूतारे के नरेशो का सम्मेलन हुआ लेकिन निजी स्वार्थ के कारण यह असफल रहा )🌐✔
*Q-23.. मेवाड़ के किस महाराणा को अंग्रेजों द्वारा आयोजित दिल्ली दरबार में आमंत्रित किया गया था??*
A- भीम सिंह
B- फतेह सिंह
C- स्वरूप सिंह
D- भूपाल सिंह
*B-फतेह सिंह*(फतेह सिंह को अंग्रेजों द्वारा सन 1903 में आयोजित दिल्ली दरबार में आमंत्रित किया गया जिसमें केसरी सिंह बारहठ ने महाराणा फतहसिंह को चेतावनी रा चुंगटिया नामक 13 सोरठे लिख कर भेज दिए जिन्हे पढ़कर महाराणा फतेह सिंह का स्वाभिमान जाग उठा और दरबार में बिना भाग लिए मेवाड़ लौट आए )🌐✔
*Q-24.. वागड़ के किस शासक की मृत्यु के उपरांत वागड़ राज्य को दो भागों में बांट दिया गया था??*
A- सामंत सिंह
B- उदय सिंह
C- क्षेम करण
D- सूरजमल
*B-उदय सिंह*( वागड़ के शासक महारावल उदय सिंह की खानवा के युद्ध में मृत्यु उपरांत उनके पुत्र पृथ्वीराज और जगमाल ने वागड़ राज्य को दो भागों में बांट दिया माही नदी के पश्चिम का भाग डूंगरपुर और पूर्व का भाग बांसवाड़ा में माना गया है )🌐✔
*Q-25.. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान था??*
A- अलबेरूनी
B- अबू बकर कूफी
C- सदरुद्दीन मोहम्मद हसन निजामी
D- मिनहाज उस सिराज
*A-अलबेरूनी*(पुराणों का अध्ययन करने वाला अलबेरूनी प्रथम मुसलमान था अलबेरूनी ने अपनी पुस्तक किताब उल हिंद में भारतीय चरित्र की कमजोरियों और भारतीयों की सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था की कमियों जिनके कारण आक्रमणकारियों के हाथों उन्हें पराजय और अपमान भुगतना पड़ा का तटस्थ विवरण प्रस्तुत किया इसके अतिरिक्त उसने भारतीय सभ्यता का संवेदनशील अध्ययन ग़ज़नवी के लूटपाट पूर्ण आक्रमणों की समालोचना और भारत के सामाजिक और बौद्धिक विज्ञान का वर्णन भी किया उसने अपनी पुस्तक किताब में भारतीयों की विशेष कर पवित्र स्थानों पर तालाबों और जन गण कार्य के निर्माण में उच्च कोटि की प्रवीणता की प्रशंसा की है उसने भारतीय परिस्थितियों और संस्कृतियों को जानने के लिए ब्रम्हा गुप्त के भ्रम सिद्धांत वराहमिहिर की व्रत संहिता आदि रचनाओं का उल्लेख किया जगह-जगह भगवत गीता विष्णु पुराण और वायु पुराण को उद्धत किया है 🌐✔
*Q-26.. इतिहासकार इलियट और डाउसन ने अंग्रेजी भाषा में किस ग्रंथ का अनुवाद किया था??*
A- तबकात ए नासिरी
B- ताज उल मासिर
C- चचनामा
D- तहकीक ए हिंद
*B-ताज उल मासिर*( इस ग्रंथ की रचना सदरुद्दीन मोहम्मद हसन निजामी ने की थी यह पुस्तक अरबी और फारसी भाषाओं का अनूठा मिश्रण है इसका अभिव्यक्ति माध्यम काव्य और पद्य दोनों हैं इसमें 12000 पंक्तियां हैं इतिहासकार इलियट और डाउसन ने अंग्रेजी भाषा में इसका अनुवाद किया इस ग्रंथ में 1191 से 1217 के मध्य भारतीय ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन मिलता है यह ग्रंथ कुतुबुद्दीन ऐबक की आज्ञा पर लिखा गया था लेकिन यह पूर्ण इल्तुतमिश के काल में हुआ )🌐✔
*Q-27.. निम्न पुस्तकों में से किस पुस्तक में मुहम्मद बिन तुगलक को इस्लामी दुनिया का सबसे बुद्धिमान मुर्ख के रूप में दर्शाया है??*
A- सीरत ए फिरोजशाही
B- तहक़ीक़ ए हिंद
C-फुतुह-उस- सलातीन
D-कामिल- उत्- तवारिख
*C-फुतुह-उस-सलातीन*( इस ग्रंथ के लेखक ख्वाजा अब्दुल्लाह मलिक इसामी है जिसने इसे बहमनी राज्य के संस्थापक अलाउद्दीन बहमन शाह के संरक्षण में 1250 ईस्वी में पूर्ण किया इसमें मोहम्मद बिन तुगलक की आलोचना और बहमन शाह की प्रशंसा की गई है इसमें 999 ईस्वी से 1350 तक का इतिहास वर्णित है मोहम्मद बिन तुगलक के प्रति इसामी का दृष्टिकोण अत्यधिक आत्मपरक है उसने सुल्तान को इस्लामी दुनिया के सबसे बुद्धिमान मूर्ख के रूप में दर्शाया है महाकाव्य के रूप में लिखी गई इस ग्रंथ में गजनी राज्य के उदय से लेकर बहमनी राज्य की स्थापना तक की घटनाओं का वर्णन है) 🌐✔
*Q-28.. प्रथम मुस्लिम कवि जिसने हिंदी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया??*
A- अबुल फजल
B- अमीर खुसरो
C-फख़ मुदब्बिर
D- मिर्जा Haider
*B-अमीर खुसरो*(अमीर खुसरो पहला मुस्लिम कवि था जिसने हिंदी हिदंवी और फारसी में एक साथ लिखा उसे खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है खुसरो की हिंदवी रचनाओं की भाषा ठेठ खड़ी बोली और ब्रज है उसने ठेठ खड़ी बोली का प्रयोग पहेलियों ,मुकरियो आदि के रूप में किया है फारसी कविता का भारतीयकरण करने वाला प्रथम कवि अमीर खुसरो था यह भारत की तुलना स्वर्ग के उद्यानों से करता था अमिर खुसरो प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का शिष्य था )🌐✔
*Q-29.. प्रसिद्ध रचना "आशिका" किस लेखक द्वारा लिखी गई है??*
A- शेख फतेह अबू अब्दुल्लाह
B- यह्याबिन अहमद सरहिंदी
C- बैहाकी
D- अमीर खुसरो
*D-अमीर खुसरो*(आशिका ग्रंथ के रचयिता अमीर खुसरो है इसमें गुजरात के राजा करण की पुत्री देवल रानी और अलाउद्दीन के पुत्र खिज्र खाँ की प्रेम गाथा का वर्णन है इसके अतिरिक्त अलाउद्दीन खिलजी की गुजरात और मालवा विजय और मंगोलों द्वारा स्वयं अपने कैद किए जाने का वर्णन किया है आशिका काव्य शैली में लिखित ग्रंथ है अमिर खुसरो ने इसे अलाउद्दीन खिलजी के पुत्र खिज्र खां के आदेश पर लिखा था )🌐✔
*Q-30..मेड़, तन्कामर,कुर्क,और संसार आदि है??*
A- चार दिवारी के नाम
B- रीति रिवाज के प्रकार
C- जातियों के प्रकार
D- जंगल के नाम
*C-जातियों के प्रकार*( यह सभी सिंध मैं स्थित जातियों के प्रकार हैं सिंध में अनेक लुटेरे जातियां बसी हुई थी यह जातियां बहुत उत्पात किया करती थी यह समुद्र के तट पर रहते थे व्यापारी जहाज को लूटना ही इनका मुख्य धंधा और जीविका का साधन था इनपर दाहिर का शासन नाम मात्र का था इस घटना के बाद हज्जाम ने सिंध पर आक्रमण करने का निश्चय किया दाहिर उस समय सिंध का राजा था )🌐✔
*Q-31.. मध्यकालीन भारत में अरबों की सिंध विजय के दौरान किस स्थान को स्वर्ण नगरी के नाम से पुकारा जाने लगा था??*
A- मुल्तान
B- रावर
C- बुधिया
D- बगदाद
*A- मुल्तान*( सिंधु विजय के बाद 713 में मीर कासिम ने मुल्तान पर आक्रमण किया दो माह के घेरा के बाद वह मुल्तान पर विजय प्राप्त करने में सफल हुआ अरबों को मुल्तान से इतना सोना प्राप्त हुआ कि उसे स्वर्ण नगरी पुकारा जाने लगा) 🌐✔
*Q-32.. सिंध के राजा दाहिर की मृत्यु के पश्चात उसकी किस विधवा रानी ने वीरता पूर्वक रावर दुर्गा की रक्षा की??*
A- रानी लाडी
B- रानी बाई
C- परमल देवी
D- सूर्य देवी
*B-रानी बाई*(राजा दाहिर की मृत्यु के पश्चात उसकी विधवा रानी "रानी बाई"ने वीरता पूर्वक रावर दुर्ग की रक्षा की रानी बाई के नेतृत्व में सिंध की स्त्रियों ने अपने पुरुषों के पापों का प्रायश्चित करने का प्रयत्न किया रानी वीरता पूर्वक लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अन्य स्त्रियों के साथ जोहर कर लिया )🌐✔
*Q-33..अल्पतगीन है??*
A- महमूद गजनबी का दास
B- महमूद गोरी का दास
C- अब्दुल मलिक का दास
D- बुखारा का अनुयायी
*C-अब्दुल मलिक का दास*( अल्पतगीन बुखारा के समानी शासक अब्दुल मलिक काएक तुर्क दास था वह असाधारण योग्यता और साहस का स्वामी था अपनी साहस और परिश्रम के बल पर हजिब उल हज्जाब के पद पर नियुक्त हुआ 956 में वह खुरासान का राज्यपाल नियुक्त हुआ 962 में अब्दुल मलिक की मृत्यु के बाद उसके भाई और चाचा में उत्तराधिकार के लिए युद्ध आरंभ हो गया ,अल्पतगीन ने चाचा का समर्थन किया लेकिन अब्दुल मलिक का भाई मंसूर सिहांसन प्राप्त करने में सफल हुआ) 🌐✔
*Q-34.. सुबुक्तगीन था ??*
A- अल्पतगीन का पुत्र
B- अल्पतगीन आपका भाई
C- महमूद गजनबी का सेनापति
D- अल्पतगीन का दास
*D-अल्पतगीन का दास*(सुबुक्तगीन अल्पतगीन का दास था लेकिन बाद में उसका दामाद बना नासिर हाजी नामक एक व्यापारी उसे तुर्किस्तान से बुखारा लाया जिससे अल्पतगीन ने खरीदा था बहुत बुद्धिमान और परिश्रमी था अपने परिश्रम के बल पर एक के बाद एक उच्च पदों को प्राप्त किया ।अल्पतगीन ने उसे अमीर उल उमरा की उपाधि दी थी 977 में गद्दी पर बैठने के बाद उसने आक्रमणों से अपने जीवन का आरंभ किया मोहम्मद गजनबी सुबुक्तगीन का बड़ा पुत्र था लेकिन सुबुक्तगीन अपने छोटे पुत्र इस्माइल से अधिक स्नेह रखता था इसीलिए मरने से पूर्व उसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया )🌐✔
*Q-35.. किस मुस्लिम शासक ने सबसे पहले सुल्तान की उपाधि धारण की थी??*
A- मोहम्मद बिन तुगलक
B- महमूद गजनबी
C- महमूद गौरी
D-इल्तुतमिस
*B- महमूद गजनबी*( महमूद गजनबी सुबुक्तगीन का बड़ा बेटा था लेकिन सुबुक्तगीन अपने छोटे बेटे इस्माइल से प्रेम करता था इसीलिए अपनी मृत्यु से पूर्व उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया लेकिन महमूद गजनबी को यह बात सहन नहीं हुई उसने इस्माइल को गजनी देकर और बल्ख अपने पास रखकर राज्य का विभाजन करने का सुझाव दिया लेकिन इस्माइल इससे सहमत नहीं हुआ अंत में महमूद ने इस्माइल को एक युद्ध में परास्त कर बंदी बना लिया और अपने पिता के राज्य पर अधिकार कर लिया गजनबी का जन्म 1 नवंबर 971 ईस्वी में हुआ था इनकी माता गजनी के पास जो जबुलिस्तान की एक धनवान की कन्या थी इसीलिए महमूद को जबुली का महमूद भी कहा जाता था 27 वर्ष की अवस्था में वह अपने पिता के राज्य का स्वामी बन गया वह अजाम का प्रथम सुल्तान माना जाता है "तारिख- ए- गुजिदा"के अनुसार सिस्तान के राजा खल्फ बिन अहमद को हराने के बाद में महमूद ने सुल्तान की पदवी धारण की इतिहासकारों ने महमूद को सुल्तान की उपाधि धारण करने वाला पहला शासक माना है यद्यपि उसके सिक्के पर केवल अमीर महमूद अंकित था उसने हिरात, बल्ख बस्त, और खुरासान को विजित किया बगदाद के खलीफा अल कादिर बिल्लाह ने इन प्रदेशों पर उसके अधिकार को स्वीकार कर उसे यमीन उद दौला (साम्राज्य का दक्षिण भुना )और अमीन उल मिल्लत्
( धर्म का रक्षक) की उपाधि से विभूषित किया कहा जाता है कि इसी अवसर पर महमूद ने भारत पर हरवर्ष आक्रमण करने की शपथ ली थी महमूद ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया था 17 और अंतिम आक्रमण जाटों और खोखरो को दंड देने के लिए 1027 में भारत पर किया गया महमूद गजनी के आक्रमण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रभाव भारत की राजनीतिक और सैनिक दुर्बलता का उजागर होना 1030 में महमूद गजनवी की मृत्यु हो गई थी)
📒 *सामान्य ज्ञान राजस्थान*